समर्पण ने 500 कपड़े के थैलों का किया वितरण
Gargachary Times
13 August 2025, 21:48
69 views
Agra
पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए भारत विकास परिषद समर्पण शाखा द्वारा कपड़े के थैलों का वितरण बल्केश्वर स्थित सब्जी मंडी पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रांतीय संगठन सचिव डॉ अमित अग्रवाल, प्रांतीय पर्यावरण संयुक्त महासचिव नरेन्द्र गुप्ता और अध्यक्ष विजित गुप्ता ने की। सचिव नवनीत गर्ग ने कहा कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए घातक है। ऐसे में कपड़े के थैले पर्यावरण के अनुकूल विकल्प हैं, जो बार-बार उपयोग किए जा सकते हैं और प्रदूषण भी नहीं करते।
वित्त सचिव संजीव मित्तल ने बताया कि पॉलिथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ कपड़े के थैले प्रयोग में लाने का संकल्प लिया। जागरूकता कार्यक्रम में 500 कपड़े के थैलो का वितरण राहगीरों और दुकानदारों को किया गया। इस पहल की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की और भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को समर्थन देने की बात कही। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी देवेंद्र मंडलस, अनिल गुप्ता, समीर जैन, विमलेश मंडलस, मधु गुप्ता, उमेश गोयल धर्म, निशी दौनेरिया, संजीव दौनेरिया, जगदीश मित्तल, नितिन गोयल आदि मौजूद रहे।