थाना सिरसागंज मे 01 करोड की 25 लाख रुपए की अचल सम्पति को कुर्क
Gargachary Times
13 August 2025, 21:49
242 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत आदतन एवं संगठित होकर गम्भीर अपराधों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर अभियुक्तों को विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस टीम मय राजस्व टीम द्वारा थाना नसीरपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 99/25 धारा 2/3 गिरोहबंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 से सम्बन्धित अभियुक्त अमित कुमार उर्फ सीटू यादव पुत्र स्व0 अतेन्द्र कुमार उर्फ अतेन्द्र सिंह निवासी मौहल्ला गडरियान कस्बा व थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद की अन्तर्गत धारा 14(1) गिरोहबंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में अचल सम्पत्ती (1.तीन मंजिला मकान मौहल्ला गडरियान कस्बा व थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद, 2.मकान करहल रोड़ दीनानाथपुरम के पास मौहल्ला श्यामनगर गली नम्बर-03 कस्बा व थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद, 3.पाँच बीघा कृषि भूमि गाटा संख्या 1016 ग्राम रुधैनी, 4.एक प्लॉट 111.52 वर्ग मीटर गाटा संख्या 1417 करहल रोड़ स्थित दीनानाथपुरम मौहल्ला श्यामनगर कस्बा व थाना सिरसागंज जनपद फिरोजबाद, 5.एक प्लॉट 92.93 वर्ग मीटर गाटा संख्या 1330 अर्जुनपुरा सोथरा रोड़ के पास ग्राम सिरसाखास थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद जिनकी कुल अनुमानित कीमत 57,14,484.80 रुपए ) (बाजारू कीमत करीब 01 करोड़ 25 लाख रुपए) को आज दिनाँक 13-08-2025 को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है ।