Loading...

महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन

Gargachary Times 13 August 2025, 21:52 239 views
Bulandshahr
महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन
बुधवार को श्यामलाल सरस्वती महाविद्यालय के प्रांगण में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ शिकारपुर मधुप कुमार सिंह तथा उनके साथ साइबर क्राइम सुरक्षा से जुडे हुए इंस्पेक्टर वीरेन्द्र कुमार एवं सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में महाविद्यालय प्राचार्य डा0 ललित कुमार गुप्ता तथा उपस्थित अतिथियों ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलन तथा पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में सीओ द्वारा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा उसके दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके उपरान्त सभी शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के सम्बन्ध में एक शपथ दिलायी गयी। इसके बाद साइबर क्राइम सुरक्षा से जुडे हुए अतिथियों ने शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को उदाहरण देकर साइबर क्राइम इंटरनेट तथा मोबाइल द्वारा किये जाने वाले अपराधों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताया तथा इससे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। प्राचार्य ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में बताते हुए उससे दूर रहने तथा साइबर क्राइम के प्रति सतर्क रहने हेतु प्रेरित किया। साथ ही कार्यक्रम में आये अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम का सफल संचालन बीसीए विभाग के सहायक प्राध्यापक पुष्पेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर नैक काॅर्डिनेटर रेशू भारद्वाज, उपप्राचार्य डॉ नीरज कुमार, सहायक प्राध्यापक संभव सिंघल ब्रजपाल सिंह प्रशान्त शर्मा मयंक शर्मा आकाश चौहान डॉ जितेन्द्र सिंह एवं कार्यालय प्रमुख गुणेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24