Loading...

अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उ.प्र. डा0 बबीता सिंह चौहान जी ने नवीन सर्किट हाउस में की महिला जनसुनवाई

Gargachary Times 17 March 2026, 19:18 133 views
Agra
अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उ.प्र. डा0 बबीता सिंह चौहान जी ने नवीन सर्किट हाउस में की महिला जनसुनवाई
अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उ.प्र. डा0 बबीता सिंह चौहान जी ने नवीन सर्किट हाउस में महिला जन सुनवाई की तथा महिला उत्पीड़न तथा सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंचाने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सर्व प्रथम जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा मा.अध्यक्ष महोदया को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात मा.अध्यक्ष महोदया द्वारा विगत समीक्षा बैठक तथा जनसुनवाई में आए प्रकरणों पर की गई कार्यवाही व अनुपालन आख्या को तलब किया, जिसमें बताया गया कि विगत जनसुनवाई में 40 प्रकरण सम्बन्धित विभागों में निस्तारण हेतु प्रेषित किए गये थे, जिसका पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा शत-प्रतिशत् निस्तारण व कार्यवाही कर न्याय प्रदान किया गया है। मा0 अध्यक्ष महोदया ने समय से अनुपालन आख्या उपलब्ध न कराने वाले विभागों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि जनसुनवाई के एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर अपने विभाग की अनुपालन आख्या प्रेषित करना सुनिश्चित करें। राज्य महिला आयोग उ0प्र0 द्वारा जनपद में 40 प्रकरण पुलिस विभाग को प्रेषित किए गये थे, जिसमें 34 प्रकरण पर कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है, शेष 06 प्रकरणों पर कार्यवाही की जा रही है। बैठक में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना,वृद्धा पेंशन योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि की समीक्षा की गई, जनपद में पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना (विधवा पेंशन) में कुल 77256 लाभार्थियों को तथा 5000 कन्या सुमंगला योजना के नवीन लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। जनसुनवाई में 44 आवेदन प्राप्त हुए जिन पर संबंधित को प्रभावी कार्यवाही कर निस्तारण की आख्या उपलब्ध कराने को निर्देशित किया एवं जन सुनवाई में अधिकांश मामले घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, गुजारा भत्ता व पेंशन के रहे, मा. अध्यक्ष महोदया द्वारा जनपद के प्राप्त विभिन्न प्रकरणों पर संबंधित थानाध्यक्षों से दूरभाष पर वार्ता कर त्वरित कार्यवाही के कड़े निर्देश दिए। मा.अध्यक्ष महोदया ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि महिलाओं को जागरूक करने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर कैम्प लागाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंनो कहा कि शिक्षित व जागरूक महिला अपनी शिकायत को महिला आयोग सहित विभिन्न संस्थाओं व अधिकारियों को प्रेषित कर सकती है, लेकिन पुलिस थाने में पहुंचने वाली अधिकांश महिलाएं गरीब,असहाय होती हैं, वह थानें में इस उम्मीद के साथ पहुंचती हैं, की उनकी रिपोर्ट दर्ज की जायेगी तथा उनकी शिकायत पर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि थानें में शिकायत लेकर आने वाली पीड़ित महिलाओं की तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए, उन्हें बिना कारण के थाने के चक्कर न लगावायें, मा0 अध्यक्ष महोदया ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि महिलाओं सम्बन्धी अपराधों का तत्काल संज्ञान लेकर अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। पुलिस विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा महिला अपराध संबंधी प्रकरणों तथा सरकार द्वारा संचालित महिला व जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र गरीब, निराश्रित,जरूरतमंद महिलाओं को लाभान्वित न करने व त्वरित प्रभावी कार्यवाही न करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कहा कि सरकार पात्र गरीब, निराश्रित महिलाओं को पेंशन,आवास, शौचालय आदि योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु कार्य कर रही है अधिकारी भी संवेदनशीलता से प्रभावी कार्यवाही करें। जनसुनवाई के पश्चात मा0 अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग डा0 बबीता चौहान जी ने सर्किट हाउस सभागार में पत्रकार वार्ता करते हुए महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर आयोग की आगामी योजनाओं और जनसुनवाई के निष्कर्षों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में घरेलू हिंसा से जुड़े मामले सबसे अधिक संख्या में सामने आए हैं। अध्यक्ष महोदया ने आश्वासन दिया कि “जो भी लोग अपनी शिकायतों के साथ आए हैं, उनके मामलों का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण ससमय किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान मा0 अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग ने बताया कि जनसुनवाई और फीडबैक के दौरान यह बात सामने आई है कि कई मुस्लिम महिलाएं सामाजिक पाबंदियों या घर से बाहर न निकलने देने की शिकायतों के कारण एक बार आने के बाद दोबारा आयोग तक नहीं पहुँच पातीं, इसके लिए उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि राज्य महिला आयोग मुस्लिम महिलाओं की सहूलियत के लिए जल्द ही एक विशेष ऐप लॉन्च करने जा रहा है। जन सुनवाई में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री धीरेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विजयलक्ष्मी मौर्य, डीसीएनआरएलएम श्री रंजन राय,जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अतुल सोनी, जिला कौशल प्रबंधक अमित कुमार धाकरे,डिप्टी सीएमओ डॉ सुरेंद्र मोहन प्रजापति, एडिशनल डीपीआरओ, एसएचओ महिला थाना, उपनिरीक्षक थाना कागारौल, थाना ताजगंज, थाना लोहामण्डी, थाना डौंकी, थाना बाह, थाना बसई अरेला, थाना किरावली, थाना जैतपुर, थाना रकाबगंज, थाना हरीपर्वत, थाना शाहगंज, थाना जगनेर, थाना बसई जगनेर सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24