Loading...

अज्ञात कारणों के चलते प्रेस की दुकान में लगी आग कपड़े जलकर हुए राख

Gargachary Times 17 March 2026, 19:38 70 views
Jalaun
अज्ञात कारणों के चलते प्रेस की दुकान में लगी आग कपड़े जलकर हुए राख
कोंच(जालौन)नगर में दिन सोमवार की देर रात एक प्रेस की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया यह घटना रात करीब 10 बजे नगर के सागर चौकी के पास स्थित बादशाह प्रेस की दुकान पर हुई आग लगने से दुकान में रखे ग्राहकों के कई जोड़ी कपड़े जलकर राख हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बादशाह प्रेस की दुकान पर कपड़ों की इस्त्री का काम किया जाता है बताया जा रहा है कि दुकानदार ढाला रखे हुए है और कपड़ों पर कोयले वाली इस्त्री रखकर प्रेस करता था दुकानदार रोज की तरह दुकान बंद कर वह घर चला गया इसी दौरान अचानक आग लग गई और देखते ही देखते दुकान के अंदर रखे कपड़ों ने आग पकड़ ली आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरन्त लोगो ने दुकानदार को फोन कर सूचना दी और स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग लगने से दुकान में रखे कई ग्राहकों के कपड़े जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए जिसमे 2 प्रेस बाल्टी कुर्सी कोयला 5 किलो 40 जोड़ी कपड़े जो ग्राहकों के थे वो भी जलकर खाक हो गए गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन प्राथमिक तौर पर ढाला की गर्मी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है घटना के बाद इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही वहीं मौके पर पहुंचे फायर बिर्गेड प्रभारी लाखन सिंह ने बताया प्रेस की दुकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वही वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दुकान में रखे कपड़ों को नुकसान पहुंचा है।
Follow Samachar24