पैसे मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
Gargachary Times
17 March 2026, 19:40
136 views
Jalaun
कोंच(जालौन) क्षेत्र से ठगी और धमकी का एक गंभीर मामला सामने आया है मोहल्ला गोखले नगर निवासी प्रदीप कुमार जो शादी समारोहों में खाना बनाने का ठेका लेते हैं उन्होंने दिन।मंगलवार कोतवाली में शिकायती पत्र देकर अपने बकाया रुपये दिलाने की गुहार लगाई है।
प्रदीप कुमार के अनुसार, उन्होंने ग्राम चमरसेना निवासी अनिल पटेल (पूर्व प्रधान की पुत्री की शादी में भोजन व्यवस्था का ठेका लिया था यह ठेका कुल 3 लाख रुपये में तय हुआ था शादी 30 नवंबर 2025 को उरई स्थित मधुवन विला में संपन्न हुई थी
पीड़ित का कहना है कि उन्हें अब तक कुल 2.5 लाख रुपये ही प्राप्त हुए हैं इसमें 1.30 लाख रुपये ऑनलाइन और 1.20 लाख रुपये नकद दिए गए थे जबकि 50 हजार रुपये शादी के बाद देने का आश्वासन दिया गया था।
शादी के बाद कई बार बकाया रकम मांगने पर आरोपी पक्ष टालमटोल करता रहा पीड़ित के अनुसार, 15 मार्च 2026 को जब वह फिर से अपने पैसे मांगने चमरसेना गांव पहुंचा तो आरोपी ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि रुपये देने से साफ इंकार कर दिया इतना ही नहीं थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
प्रदीप कुमार ने प्रभारी निरीक्षक से मामले में हस्तक्षेप कर बकाया राशि दिलाने और आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।