उपजिलाधिकारी शिकारपुर व क्षेत्राधिकारी शिकारपुर द्वारा थाना शिकारपुर परिसर में की गयी पीस कमेटी की मीटिंग
Gargachary Times
17 March 2026, 19:45
128 views
Bulandshahr
जनपद बुलंदशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार थाना शिकारपुर परिसर में उपजिलाधिकारी शिकारपुर अरूण कुमार वर्मा व क्षेत्राधिकारी शिकारपुर शशांक श्रीवास्तव द्वारा रमजान व आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाये रखने हेतु सर्व-समाज की बैठक आयोजित की गयी जिसमे सभी वर्गो के लोगों द्वारा भाग लिया गया। गोष्ठी मे उपस्थित अधिकारीगण द्वारा सभी लोगो से मिलजुल कर रहने तथा त्यौहारो को शान्तिपूर्ण रुप से मनाने एवं आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाये रखने की अपील की गयी जिस पर गोष्ठी मे मौजूद सभी वर्गो के संभ्रान्त लोगो द्वारा मिल जुलकर रहने व शान्ति बनाये रखने का आश्वासन दिया गया।