Loading...

भाजपा मथुरा महानगर के सबसे युवा जिला महामंत्री बने कुंज बिहारी चतुर्वेदी

Gargachary Times 18 March 2026, 19:12 138 views
Mathura
भाजपा मथुरा महानगर के सबसे युवा जिला महामंत्री बने कुंज बिहारी चतुर्वेदी
भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर में युवा नेतृत्व के रूप में उभरते कुंज बिहारी चतुर्वेदी का राजनीतिक सफर समर्पण, संघर्ष और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा का परिचायक है। उत्तर प्रदेश में कम उम्र में भाजपा महानगर का जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद तक पहुंचना उनके निरंतर परिश्रम और सक्रियता का परिणाम है। कुंज बिहारी चतुर्वेदी ने वर्ष 2009 में छात्र जीवन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत की, संघ के संस्कारों ने उनके व्यक्तित्व को अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना से सशक्त बनाया। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाते हुए वर्ष 2013 में जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व संभाला, इस दौरान उन्होंने संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। वर्ष 2017 में मण्डल संयोजक (युवा मोर्चा) के रूप में उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में अहम योगदान दिया। उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए वर्ष 2018 में उन्हें जिला महामंत्री (युवा मोर्चा, मथुरा) बनाया गया, जहां उन्होंने युवाओं को जोड़ने और संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए वर्ष 2021 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर में जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया। वर्तमान में वे महानगर मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। कुंज बिहारी चतुर्वेदी का यह सफर इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण को सदैव सम्मान मिलता है। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो संगठन में सक्रिय होकर समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहते है। इस अवसर पर सांसद हेमा मालिनी, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, पूर्व ऊर्जा मंत्री मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, विधान परिषद सदर ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी आदि जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई शुभकामनाएं दी।
Follow Samachar24