Loading...

35 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Gargachary Times 13 August 2025, 21:54 154 views
Bulandshahr
35 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक अपराध ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि साइबर थाना पुलिस ने 35 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी दीपांशू पुत्र उमेश चौहान निवासी अरनिया खुर्द को सुखलाल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी भीम ऐप व पेटीएम के पासवर्ड चुराकर पीड़ित के खाते से 06-07 माह में रुपये ट्रांसफर करता रहा और सारा पैसा गेमिंग ऐप में हार गया। पुलिस ने उसके पास से 1 लैपटॉप व 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी पर अन्य लोगों से भी लाखों की ठगी के मामले दर्ज हैं।
Follow Samachar24