ग्रह क्लेश के चलते बड़े भाई ने पत्नी के साथ मिलकर छोटे भाई की गला रेत कर की हत्या
Gargachary Times
18 March 2026, 19:12
87 views
Mathura
मथुरा - थाना मगोर्रा के गाँव अहमल में उस समय संससनी फैल गयी ज़ब बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गला रेत कर हत्या करदी. मृतक की माँ के अनुसार मृतक निरंजन उम्र करीब 20 वर्ष की किसी बात को लेकर अपने बड़े भाई मेघश्याम से कहासुनी हो गयी देखते ही देखते बड़े भाई मेघश्याम की पत्नी ने अपने देवर को पकड़ लिया और मेघश्याम ने धार दार हथियार से छोटे भाई का गला रेत दिया जिसके कुछ ही देर बाद निरंजन ने तड़पते हुये दम तोड़ दिया. घटना को देख रही बूढी माँ ने शोर मचाया तो आसपास के लोग घटना स्थल पर इकट्ठे हुये तब तक मेघश्याम व उसकी पत्नी घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। गाँव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये मथुरा भेज दिया. रिश्तों में हुई इस दर्दनाक घटना को लेकर गाँव अहमल में शोक की लहर दौड़ गयी वहीं मृतक निरंजन के बूढ़े माँ बाप का अपने जवान बेटे की मृत्यु पर रो रो रो के बुरा हाल है।