Loading...

गोलीबारी की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्तों से पुलिस की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान एक को लगी गोली

Gargachary Times 18 March 2026, 19:13 66 views
Mathura
गोलीबारी की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्तों से पुलिस की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान एक को लगी गोली
थाना रिफाइनरी पुलिस की गोलीबारी के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों की पुलिस से मुठभेड़ हुई जिसमे एक अभियुक्त घायल हो गया. पुलिस अधीक्षक मथुरा के अनुसार संजू उर्फ़ डेंजर पुत्र पीतम सिंह उम्र तीस वर्ष निवासी धाना तेजा थाना रिफाइनरी व गौरव पुत्र हरिओम उम्र पचचीस वर्ष निवासी धाना तजा थाना रिफाइनरी दोनों पर गोलीबारी के मामले में अपराधिक मुकदमा दर्ज है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने बरेली हाइवे स्थित कोयला अलीपुर कट पर जाल बिछाया जहाँ पुलिस की दोनों अभियुक्तों से मुठभेड़ हुई पुलिस ने भी आत्म रक्षा हेतु फायर किया जिसमे गौरव को गोली लगी जिसके चलते वो घायल हो गया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है दूसरे को जेल भेज दिया. अभियुक्तों से जाँच में अवैध तमंचा कारतूस सहित एक बाईक बरामद की है। दोनों अभियुक्तों पर कई जनपदों में दर्जनों मामले दर्ज हैँ
Follow Samachar24