Loading...

राया मे बड़ी वारदात 17 तोले का सोने का बिस्किट समेत लाखों के जेवर चोरी

Gargachary Times 18 March 2026, 19:14 128 views
Mathura
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव सुथरियां में अज्ञात चोरों ने देर रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया चोर घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 17 तोले का सोने का बिस्किट चोरी कर ले गए घटना का पता रात लगभग दो बजे चला जब परिजनों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा देख हड़कंप मच गया इतना ही नहीं, चोरों ने पास के एक अन्य मकान को भी निशाना बनाया और वहां से भी कीमती सामान पार कर दिया लगातार दो घरों में चोरी से गांव में दहशत का माहौल है पीड़ितों ने घटना की सूचना थाना राया पुलिस को देते हुए तहरीर दे दी है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी
Follow Samachar24