Loading...

संस्कृति स्पोर्ट्स फिएस्टा 2026 में दूसरे दिन हुए कड़े मुकाबले

Gargachary Times 18 March 2026, 19:18 114 views
Eduction
संस्कृति स्पोर्ट्स फिएस्टा 2026 में दूसरे दिन हुए कड़े मुकाबले
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय स्पोर्स्ट्स फिएस्टा 2026 के दूसरे दिन विश्वविद्यालय के इनडोर और आउटडोर खेल मैदानों पर खिलाड़ियों की जीत के लिए जोर अजमाइश जारी रही। सभी मैदानों पर दर्शक दीर्घाएं विद्यार्थियों की भीड़ और उनके शोर से गूंज रहीं थीं। अपने हाउस के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए समर्थक जोर-जोर से आवाज लगाकर जोश भर रहे थे। आज कबड्डी, शतरंज, लॉंग जंप, वालीबाल, बास्केट बाल के मैच हुए जिनमें सैंकड़ों खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियों का दमखम दिखाया। मुख्य मैदान पर कबड्डी(पुरुष) के अंतिम चरण के मैंचों में नीलगिरी हाउस की टीम अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर फाइनल में पहुंची, वहीं विंध्यांचल की टीम भी अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर फाइनल में पहुंची। वहीं कबड्डी (महिला) में अरावली हाउस और शिवालिक हाउस की टीमें फाइनल राउंड में भिड़ेंगीं। शतरंज के मैंचों में विध्यांचल की खिलाड़ी लारा ने शिवालिक हाउस की हिमाक्षी को हराकर फाइनल मैच में जीत हासिल की। वालीबाल(पुरुष) के रोमांचक मुकाबलों में अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर शिवालिक हाउस और नीलगिरी हाउस की टीमें फाइनल राउंड में पहुंचीं। वालीबाल(महिला) में नीलगिरी हाउस और अरावली हाउस की टीमें अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर फाइनल राउंड में पहुंची। महिलाओं की लंबी कूद(लॉंग जंप) में विध्यांचल हाउस की अदिति ने सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। बैडमिंटन (पुरुष डबल) के मैचों में नीलगिरी हाउस के अश्विन और लकी ने अरावली की टीम को हराकर फाइनल जीता। अरावली की टीम रनर रही और शिवालिक हाउस के प्रतीक और योगेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष (सिंगल) बैडमिटन में नीलगिरी हाउस के लकी ने अरावली हाउस के अनिकेत को हराकर फाइनल जीता। तीसरा मैच शिवालिक हाउस के योगेश जीता। बैडमिंटन (महिला सिंगल) मैच में शिवालिक हाउस की प्रनवी ने विंध्यांचल हाउस की ज्योतिषा को हराकर फाइनल जीता। तीसरे स्थान पर अरावली हाउस की श्रेया रहीं। बैडमिंटन डबल्स (महिला) में विध्यांचल हाउस की ज्योतिषा और नेहा ने शिवालिक हाउस की शिवानी और प्रनवी को हराकर फाइनल जीत हासिल की। तीसरे स्थान पर नीलगिरी हाउस की भूमि और रश्मि रहीं। संस्कृति स्पोर्ट्स क्लब की सचिव जाह्नवी मिश्रा ने बताया कि सभी मैचों में कड़े मुकाबले हुए। सभी खिलाड़ियों ने अपने खेल में अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन किया।
Follow Samachar24