Loading...

सवारियों को गाडी में बैठा कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिरों से हुई पुलिस मुठभेड़ एक अभियुक्त को लगी गोली

Gargachary Times 19 March 2026, 19:08 159 views
Mathura
सवारियों को गाडी में बैठा कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिरों से हुई पुलिस मुठभेड़ एक अभियुक्त को लगी गोली
थाना जेंत पुलिस की लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों हैं मुठभेड़ हुई जिसमे एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर के अनुसार वरुण पुत्र नरेश उम्र 21वर्ष निवासी वालीपुर नोहझील थाना व एक अन्य बाल अपचारी दोनों मिलकर टेक्सी में सवारियों को बैठा कर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम देते थे हाल ही में इन्होने ऐसे ही चोमूहाँ से बाहर ड्यूटी करने वाले एक सख्श के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया वहीं हाइवे स्थित एक पेट्रोल पम्प से बिना पैसे दिये डीजल भरवाकर फरार हो गये। थाना जेंत पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की दोनों अभियुक्त आझई वाले रास्ते पर बम्बे के पास खडे हैँ मौके पर पहुंची पुलिस ने ज़ब इनकी घेराबंदी की तो अपने को घिरा देख इन्होने पुलिस पर फायर शुरू कर दिया बचाव में पुलिस बल ने भी फायर किया तो वरुण को गोली लग गयी घायल अभियुक्त को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बाल अपचारी पर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। पुलिस ने इनसे दो अवैध तमंचा जिन्दा व खाली कारतूस लूट में से बरामद नकद सहित घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद की है।
Follow Samachar24