Loading...

राया पुलिस ने पकड़ी ईको कार, फिर छोड़े जाने से बनी चर्चा

Gargachary Times 19 March 2026, 19:13 125 views
Mathura
मथुरा के राया थाना क्षेत्र में एक ईको कार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जानकारी के अनुसार, सोनई क्षेत्र से चौकी बिचपुरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तस्करी में लिप्त यूपी 86 6710 नंबर की ईको कार को पकड़ा। बताया जा रहा है कि कार में तस्करी का माल होने की आशंका थी, जिसके चलते पुलिस ने उसे रोककर करीब एक घंटे तक प्रारंभिक जांच की। हालांकि, जांच के बाद पुलिस ने कार को छोड़ दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि जब कार संदिग्ध थी तो उसे क्यों छोड़ा गया इस सम्बन्ध में चौकी बिचपुरी प्रभारी वीरेंद्र सिंह से हुई बातचीत में उन्होंने बताया मुखबिर द्वारा इको कार में तस्करी की सूचना पर गाडी को पकड़ा था जिसे जाँच के बाद छोड़ दिया गया
Follow Samachar24