मथुरा मे तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची भारत की महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल सहित नेता और अधिकारियों ने किया स्वागत
Gargachary Times
19 March 2026, 20:00
158 views
Mathura
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का जनपद मथुरा के कैंट हैलीपैड पर दिनांक 19 मार्च आगमन हुआ। कैंट हैलीपैड में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्वागत महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल , मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें लक्ष्मी नारायण चौधरी , प्रभारी मंत्री/ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह , राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह , मथुरा वृन्दावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल , लेफ्टिनेंट जनरल वी0 हरिहरन , अपर पुलिस महानिदेशक आगरा श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ , मंडलायुक्त आगरा नगेन्द्र प्रताप , ग्रुप कैप्टन शिवम मनचंदा , जिलाधिकारी मथुरा चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार द्वारा किया गया।