Loading...

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कड़ी नाराजगी जताई है

Gargachary Times 20 March 2026, 19:54 101 views
Mainpuri
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कड़ी नाराजगी जताई है
मैनपुरी: मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने जन-सुनवाई प्रणाली पोर्टल पर असंतुष्ट फीडबैक एवं लम्बित सन्दर्भों की ऑनलाइन विभागवार समीक्षा करते हुये कहा कि आई.जी.आर.एस. हमारी कार्यप्रणाली का आईना है, शासन स्तर से नियमित मॉनिटरिंग हो रही है इसलिए इसमें बेहतर प्रदर्शन करना आवश्यक है, सुनिश्चित किया जाये कि प्रतिदिन निर्धारित समय में जन-सुनवाई करते समय प्रत्येक शिकायतकर्ता संतुष्ट होकर लौटे। उन्होंने कहा कि सी.यू.जी. नंबर पर आने वाली कॉल्स को गंभीरता से लें, यदि अधिकारी स्वयं कॉल रिसीव कर शिकायतकर्ताओं से संवाद करेंगे तो उन्हें अपने विभाग की वास्तविक स्थिति, अधीनस्थों के कार्य और फीडबैक की सही प्रकार से जानकारी होगी, यह एक व्यावहारिक तरीका है, जिससे बिना किसी तीसरे माध्यम के विभागीय कार्यों का ऑकलन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि धैर्यपूर्वक लोगों की बात सुनना एक अच्छे प्रशासनिक कार्य संस्कृति का हिस्सा है, इससे यह भी स्पष्ट होगा कि किस स्तर पर क्या कार्य हो रहा है और कहां सुधार की आवश्यकता है, सभी विभागों का लक्ष्य होना चाहिए कि संतुष्टि का प्रतिशत अधिक से अधिक बढ़े। उन्होने कहा कि हमारा लक्ष्य ऐसी कार्य-संस्कृति विकसित करना होना चाहिए कि लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए जन सेवा केन्द्र या सी.एम. हेल्पलाइन का सहारा ही न लेना पड़े, जनपद विकास कार्यो की रेंकिंग में प्रायः टॉप-10 में रहता है और अब आई.जी.आर.एस. में भी शीर्ष स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य होना चाहिए। सी.डी.ओ. ने कहा कि अधिकारी स्वयं प्रतिदिन आई.जी.आर.एस. पोर्टल को लॉगिन करें, प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में हो, शिकायतकर्ता से वार्ता के उपरांत ही उसके संतुष्ट होने पर निस्तारण आंख्या अपलोड की जाए, किसी प्रकरण में लगातार असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हो रहा हो तो असंतोषजनक फीडबैक को कम करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, पिछले महीने की तुलना में वर्तमान स्थिति बेहतर है, जो सकारात्मक संकेत है, जहां अधिक प्रकरण आ रहे हैं, वहां विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायती राज विभाग में आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति ठीक नहीं है, बड़ी संख्या में संदर्भों को स्पेशल क्लोज किया जा रहा है, जिस कारण जनपद की रैकिंग खराब रहती है, पंचायती राज विभाग में मांग के सन्दर्भों पर स्पेशल क्लोज कदापि न हों, सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि आई.जी.आर.एस सन्दर्भो में अधिशाषी अभियंता प्रान्तीय खंड लोक निर्माण, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, मुख्य चिकित्साधीक्षक महिला, परियोजना अधिकारी नेडा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बन्दोवस्त अधिकारी चकबंदी, जिला उद्यान अधिकारी, खंड शिक्षाधिकारी कुरावली, सहायक विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी सुल्तानगंज, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत से शत-प्रतिशत असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है। उन्होेंने आई.जी.आर.एस. पोर्टल की समीक्षा में पाया कि 16 फरवरी से 18 मार्च तक शासन स्तर से लिए गए 349 फीडबैक में से 166 पर असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है, अधिशाषी अभियंता विद्युत से सम्बन्धित 78 फीडबैक में से 50, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी से सम्बन्धित 16 फीडबैक में से 06, जिला पूर्ति अधिकारी से सम्बन्धित 15 फीडबैक में से 05, मुख्य चिकित्साधिकारी से सम्बन्धित 12 फीडबैक में से 06, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से सम्बन्धित 10 फीडबैक में से 04, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत घिरोर से सम्बन्धित 06 फीडबैक में से 04, ज्योंति खुड़िया से सम्बन्धित 03 फीडबैक में से 03 शिकायतों के निस्तारण पर असंतुष्ट फीडबैक मिला है, जबकि जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, अधिशाषी अभियंता जल निगम, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, औषधि निरीक्षक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उप संचालक चकबंदी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी सुल्तानगंज, प्रभारी चिकित्साधिकारी किशनी, बाल विकास परियोजना अधिकारी मैनपुरी, अधिशाषी अधिकारी कुरावली, बरनाहल से सम्बन्धित एक भी शिकायत पर असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होने हेल्पलाइन सन्दर्भ की समीक्षा करने पर पाया कि दि. 16 फरवरी से 18 मार्च के मध्य शासन स्तर से 747 सन्दर्भों पर लिये गये फीडबैक में से 118 पर असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है, जिसमें से नगर पालिका से सम्बन्धित 59 फीडबैक में से 13, बाल विकास परियोजना अधिकारी बरनाहल से सम्बन्धित 17 फीडबैक में से 08, बाल विकास परियोजना अधिकारी बेवर से सम्बन्धित 12 फीडबैक में से 07, शासन स्तर से असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है, जिस पर उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित करते हुये कहा कि प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक पर तत्काल कार्यवाही कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश बघेल, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र, अग्रणी जिला प्रबन्धक रामचन्द्र साहा, अधिशाषी अभियंता विद्युत, जल निगम, सिंचाई, नलकूप, लोक निर्माण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के अलावा आई.जी.आर.एस. प्रभारी अनुज कुमार, सौम्यवर्धन आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24