राया मे कोहरे में बस हादसा: जयपुर-बरेली हाईवे पर बस ट्रैक्टर से टकराई, मची चीख-पुकार
Gargachary Times
21 March 2026, 20:34
110 views
Mathura
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में एकाएक घने कोहरे की दस्तक से मथुरा-बरेली हाईवे पर हादसा हो गया जयपुर से बरेली की ओर सवारियां लेकर जा रही सगुन ट्रेवल्स की बस गांव हुलु और चमिला के बीच आगे चल रहे तूरी से भरे ट्रैक्टर से टकरा गई टक्करके बाद ट्रैक्टर में भरी तूरी हाईवे पर फैल गई और बस में बैठी करीब दो दर्जन सवारियों में चीख-पुकार मच गई
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बस में सवार यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य की ओर रवाना कराया साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारू कराया गया
बस में सवार कमलेश ने बताया कि बस 20 मार्च को जयपुर से चली थी और वह बहजोई जा रहे थे रास्ते में अचानक हादसा हो गया जिससे सभी यात्री घबरा गए हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ
हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया