Loading...

उप मुख्यमंत्री जी ने शंख चौराहा एवं कलश चौराहा का नामकरण व लोकार्पण किया

Gargachary Times 21 March 2026, 20:48 101 views
Lucknow
उप मुख्यमंत्री जी ने शंख चौराहा एवं कलश चौराहा का नामकरण व लोकार्पण किया
लखनऊ: उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को मंझनपुर कौशाम्बी मे शंख चौराहा एवं कलश चौराहा का विधिवत वैदिक मंन्त्रोचार के साथ नामकरण व लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने पंचम राज्य वित्त आयोग से वार्ड नं0-10 अशोक नगर, मंझनपुर में स्थित मॉडल पार्क में योगशाला का निर्माण व पार्क सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण तथा भगवान परशुराम, माता अवन्तीबाई लोधी, वीरांगना ऊदा देवी एवं सन्त गाडगे महाराज जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने पंचम राज्य वित्त आयोग से नगर पालिका परिषद, मंझनपुर भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मा.विधायक पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, जनपद के प्रभारी अवशेध गुप्ता, निवर्तमान विधायक शीलता प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, संजय कुमार गुप्ता व लाल बहादुर, सदस्य उ.प्र. अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग जितेन्द्र कुमार, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व भरवारी कविता पासी, अध्यक्ष नगर पंचायत अजुहा शान्ती देवी व सिराथू भोला यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक शिवमोहन मौर्य, अनीता त्रिपाठी, नीतू कनौजिया, संजय जायसवाल, भोले शंकर, ब्लॉक प्रमुखगण, अध्यक्ष डीसीएफ चन्द्र दत्त शुक्ल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।
Follow Samachar24