कोटरा में ईद पर नमाज, भाईचारे का संदेश
Gargachary Times
21 March 2026, 21:27
134 views
Jalaun
जनपद जालौन के कस्बा कोटरा में मुस्लिम भाइयों ने ईद-उल-फितर के मौके पर ईदगाह में नमाज अदा की। ईद की नमाज कोटरा शाही से संबंधित मौलाना मोहम्मद अहमद रजा ने अदा कराई। इस अवसर पर सभी लोग नए कपड़े पहनकर बड़ी संख्या में ईदगाह पहुंचे और देश में अमन-चैन व आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं।
नमाज के दौरान कोटरा थाना प्रभारी विमलेश कुमार के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और भारी पुलिस बल तैनात रहा।
ईद के मौके पर हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मूलचंद बुधौलिया, पूर्व अध्यक्ष आसाराम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद आजाद कादरी, राकेश स्वामी, एडवोकेट जितेंद्र बिहारी सक्सेना, लेखपाल इंद्र प्रकाश राजपूत, कल्लू पाल सहित समस्त पत्रकारगण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
ईद का त्योहार कस्बे में आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया।