Loading...

नगर पंचायत राया में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी शुरू, तहसीलदार की जांच में मिलीं गंभीर अनियमितताएँ

Gargachary Times 22 March 2026, 20:14 57 views
Mathura
नगर पंचायत राया में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी शुरू, तहसीलदार की जांच में मिलीं गंभीर अनियमितताएँ
राया नगर पंचायत राया में लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचार, और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप अब प्रशासनिक जांच सही साबित होते नजर आ रहे हैं। शिकायतकर्ता सभासद अमित अग्रवाल द्वारा उठाए गए गंभीर मुद्दों पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार मांट, ब्रजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया, जिसमें कई चौंकाने वाली खामियां सामने आईं। स्थलीय जांच में खुली पोल तहसीलदार ब्रजेश कुमार द्वारा की गई जांच के दौरान नगर पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों, निर्माण कार्यों और अभिलेखों में भारी अनियमितताएँ पाई गईं। सूत्रों के अनुसार, कागजी रिकॉर्ड और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर सामने आया है, जिससे कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जनता के धन के दुरुपयोग के आरोप सभासद अमित अग्रवाल का कहना है कि नगर पंचायत में लंबे समय से विकास कार्यों के नाम पर अपारदर्शिता, मनमानी और घटिया निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। अब प्रशासनिक जांच में कमियाँ सामने आने के बाद मामला गंभीर वित्तीय गड़बड़ी की ओर इशारा कर रहा है। शिकायतकर्ता ने की सख्त कार्रवाई की मांग शिकायतकर्ता सभासद अमित अग्रवाल ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात कही है। प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी निगाहें तहसीलदार ब्रजेश कुमार की इस जांच के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। अब जनता की नजरें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस मामले में ठोस कदम उठाता है या नहीं। अगर निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होती है, तो यह स्थानीय निकायों में फैले भ्रष्टाचार पर बड़ा संदेश साबित हो सकता है।
Follow Samachar24