जिलाअधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने विभाजन विभीषिका दिवस का किया आयोजन
Gargachary Times
14 August 2025, 18:26
150 views
Firozabad
विकास भवन सभागार कक्ष में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के साथ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में इस विभाजन विभीषिका से अभिशप्त परिवारों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों, आम नागरिकों एवं विकास भवन के समस्त कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया,
इस अवसर पर विभाजन विभीषिका पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई, जिसमें इस विभाजन से उत्पन्न सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक परिस्थितियों का चित्रण प्रदर्शित किया गया, इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के हाथों विभाजन विभीषिका की त्रासदियों से गुजर चुके परिवार जनों को तुलसी देवी, विनोद सिंह, घनश्याम सिंह लालवानी, नानक चंद्र, मदन आनंदानी, विनय नरूला, नरेश अरोरा, ओंकार नाथ विज शाल उड़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया, इसमें सिंधी और जैन परिवार प्रमुख थे।
इस अवसर पर बोलते हुए मेयर कामिनी राठौर ने कहा कि हमें आज के दिन यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सदैव एक रहे, विभाजनकारी शक्तियों के बहकावे में कदापि न आए, इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि इस दिन हमारे भारत के दो टुकड़े हुए थे, हमारा प्रयास है कि जो परिस्थितियां उस समय उत्पन्न हुई थी, ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न न हो।
इस अवसर पर बोलते हुए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास के काले अध्यायों में से एक है, जिसे कोई भी भारतवासी याद नहीं करना चाहेगा, लेकिन यह घटना हम सभी को यह सबक देती है कि विभाजनकारी शक्तियों से सदैव सावधान रहें, इस विभाजन ने हमारे अस्मिता और संप्रभुता को अत्यधिक क्षति पहुंचाई है, हमें अपनी पीढ़ीयों को यह बताने की आवश्यकता है कि हमारी एकता, हमारी संप्रभुता को अक्षुण्य रखने की जिम्मेदारी आपके हाथों में है, साथ ही साथ आपको विघटनकारी शक्तियों से सावधान रहने की आवश्यकता है,
मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि विभाजन हमेशा दुखदाई होता है, भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए जरूरत है कि हम सभी को सब कुछ भूल कर एक रहने की आवश्यकता है,
इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता और समृद्धि की शपथ दिलाई गई, इस अवसर पर विभाजन विभीषिका में अपने प्राण गवाने वाले लोगों के लिए वहाँ उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखा गया,
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख फिरोजाबाद डॉ0 लक्ष्मी नारायण यादव, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे आदि अधिकारी उपस्थित रहे।