Loading...

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कार डिवाइडर तोड़कर नीचे गिरी, चालक समेत 3 महिलाएं गंभीर घायल

Gargachary Times 22 March 2026, 20:15 106 views
Mathura
यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कार डिवाइडर तोड़कर नीचे गिरी, चालक समेत 3 महिलाएं गंभीर घायल
मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार (संख्या MH 12 TH 8819) माइल स्टोन 107, वृंदावन कट के पास अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि कार अचानक संतुलन खो बैठी और डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे में चालक सहित कार में सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत बाहर निकालकर उपचार के लिए भास्कर हॉस्पिटल भेजा गया। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार हादसे का कारण मानी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद कुछ देर तक एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।
Follow Samachar24