Loading...

30वीं दक्ष कन्या माँ भगवती शोभा यात्रा का भव्य आयोजन

Gargachary Times 22 March 2026, 20:15 104 views
Agra
30वीं दक्ष कन्या माँ भगवती शोभा यात्रा का भव्य आयोजन
आगरा। दक्ष कन्या माँ भगवती शोभा यात्रा समिति के तत्वावधान में 30वीं भव्य शोभा यात्रा का आयोजन दिनांक 26 मार्च 2026 (महाअष्टमी) को किया जा रहा है। यह शोभा यात्रा प्रजापति देवी मंदिर, नालबन्द चौराहा, आगरा से दोपहर 02 बजे प्रारंभ होगी। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी, जिसमें माँ भगवती एवं विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियाँ, भक्ति संगीत एवं धार्मिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने हेतु सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। इससे पूर्व 24 मार्च 2026 (मंगलवार) को सुबह 10 बजे से आमंत्रण वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा, जो प्रजापति देवी मंदिर से प्रारंभ होगी। समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं तथा सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
Follow Samachar24