मथुरा-वृंदावन में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का स्वागत, सरकार पर साधा निशाना
Gargachary Times
22 March 2026, 20:20
84 views
Mathura
मथुरा-वृंदावन आगमन पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का समाजवादी पार्टी युवजन सभा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष अंकित वाष्णेय एवं प्रदेश सचिव अशोक कुमार ने उन्हें बाँके बिहारी जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान माता प्रसाद पांडेय ने वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड) कानून लाकर सरकार हिन्दुओं को आपस में लड़ाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा शासन में ब्राह्मण समाज पर अत्याचार बढ़े हैं और आए दिन ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है।
उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर परशुराम जयंती के अवसर पर अवकाश घोषित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारी करने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।