चलते इंजन ने छीनी मासूम की जिंदगी, बाल फंसने से दर्दनाक हादसा
Gargachary Times
22 March 2026, 20:27
137 views
Mainpuri
मैनपुरी में एक बेहद दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष नवनीत यादव के चाचा की नाबालिग बेटी की इंजन में बाल फंसने से मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि उसके पिता खेत में सिंचाई के लिए इंजन चला रहे थे। इसी दौरान किशोरी पानी पीने के लिए इंजन के पास पहुंची, तभी अचानक पैर फिसलने से वह चल रहे इंजन के करीब गिर पड़ी। गिरते ही उसके बालों की चोटी इंजन के घूमते हुए फ्लाईव्हील में फंस गई, जिससे वह बुरी तरह जकड़ गई और उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसा इतना अचानक और भयावह था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डाल दिया है।