Loading...

ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक अभियुक्त गिरफ्तार

Gargachary Times 22 March 2026, 20:28 64 views
Mainpuri
ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक अभियुक्त गिरफ्तार
मैनपुरी। थाना औंछा पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय चोरों के एक शातिर गिरोह के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ज्वैलरी की दुकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह के एक सदस्य को चोरी की गई नकदी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला पिछले वर्ष दिसंबर माह का है, जब अज्ञात चोरों ने कस्बा औंछा स्थित दो प्रमुख दुकानों, देव ज्वैलर्स और साईं ज्वैलर्स के शटर काटकर भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और लाखों की नकदी पार कर दी थी। इस घटना ने व्यापारियों और स्थानीय जनता के बीच असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस टीम को सफलता तब मिली जब मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर औंछा-जसराना रोड के पास से सुरेश पुत्र रामेश्वर निवासी हाथरस को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से चोरी से संबंधित 10,100 रुपए बरामद हुए। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और शेष माल की बरामदगी के प्रयास में जुटी है
Follow Samachar24