Loading...

नगर पंचायत बलदेव की लापरवाही से कैलाश रोड पर नाली चौक, दुकानों में जा रहा गंदा पानी

Gargachary Times 14 August 2025, 18:28 140 views
Mathura
नगर पंचायत बलदेव की लापरवाही से कैलाश रोड पर नाली चौक, दुकानों में जा रहा गंदा पानी
कस्बा बलदेव में कैलाश रोड पर नाली चौक हो गई हैं जिसके कारण दुकानों में नाली का गंदा पानी जा रहा है गंदे पानी से दुकानों में भारी नुकसान हो रहा है। दुकान दारों का आरोप है कि नगर पंचायत बलदेव में इसकी शिकायत करने पर भी अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। जिससे पीड़ित दुकानदारों के परिवारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित दुकान दार विपिन अग्रवाल ने बताया कि कई महीनों से नगर पंचायत बलदेव द्वारा कैलाश रोड पर स्थित नालियों की सफाई नहीं की है जिसकी शिकायत नगर पंचायत बलदेव में अधिशासी अधिकारी एवं अध्यक्ष से की है लेकिन शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। बारिश होते ही नाली का गंदा पानी उनकी दुकान में भर जाता है जिससे दुकान हजारों माल खराब हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन अराज नीतिक के जिला अध्यक्ष भूरा पहलवान ने कहा कि वह पीड़ितों दुकानदारों के साथ खड़े हैं अगर नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो बलदेव नगर पंचायत पर धरना प्रदर्शन कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
Follow Samachar24