हाईवे पर जाम और पथराव के 20 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gargachary Times
22 March 2026, 20:29
155 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।
21 मार्च को मथुरा जनपद के कोसीकला क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में फरसा वाले बाबा की मौत हो गई।
58 वर्षीय चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा बरसाना अजनौख गौशाला पर रहते थे।
21 मार्च को फरसा वाले बाबा वाहन में गोवंश होने के शक पर हाईवे पर वाहन चेक कर रहे थे। इस दौरान एक टैंकर को चेक करते वक्त ट्रक ने बाबा को टक्कर मार दी। जिससे बाबा की मौके पर मौत हो गई। अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि जिस टैंकर को फरसा वाले बाबा गोवंश होने के शक पर चेक कर रहे थे, उसमें साबुन शैंपू आदि किराने का सामान भरा हुआ था। और जिस ट्रक ने बाबा को टक्कर मारी थी उस ट्रक में तार भरे हुए थे।
दुर्घटना से ट्रक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, और ट्रक चालक गंभीर घायल हो था । घायल ट्रक चालक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वही फरसा वाले बाबा की मौत के पश्चात उनके शव को छाता क्षेत्र में कस्बा चौकी के सामने हाईवे पर रखकर हाईवे को जाम किया गया था। हाईवे पर लगे जाम को लेकर
गौरक्षक व प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के बीच बातचीत के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया जिसमें कई पुलिस कर्मियों को चोट आई और पुलिस की कई गाड़ियां भी टूटी।
जाम लगाने और पुलिस पथराव करने के मामले में मथुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की है।
जिसमें छाता पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं बरसाना पुलिस इसी मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।