Loading...

मंत्री जयवीर सिंह ने बीहड़ वाली माता मंदिर में 388 . 28 लाख की लागत से पूर्ण हुए पर्यटन विकास एवं सोंदर्यीकरण का किया भव्य लोकार्पण

Gargachary Times 22 March 2026, 20:35 114 views
Firozabad
मंत्री जयवीर सिंह ने बीहड़ वाली माता मंदिर में 388 . 28 लाख की लागत से पूर्ण हुए पर्यटन विकास एवं सोंदर्यीकरण का किया भव्य लोकार्पण
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री मा0 जयवीर सिंह ने जनपद के आस्था के प्रमुख केंद्र बीहड वाली माता मंदिर में 388.28 लाख की लागत से पूर्ण हुए पर्यटन विकास bbbbbएवं सौंदर्यीकरण का भव्य लोकार्पण किया, उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए मा0 मंत्री जी ने कहा कि बीहड वाली माता मंदिर का यह कायाकल्प केवल ईट-पत्थर का निर्माण नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा का सम्मान है, जैसा कि विदित है कि इस मंदिर को यूपीपीसीएल के द्वारा बनाया जा रहा है, जहां पर मंदिर प्रांगण का विस्तार, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, कलात्मक प्रवेश द्वार के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए पेयजल सुविधा और सुव्यवस्थित मार्ग बनेगा, माननीय मंत्री जी का इस परियोजना के पीछे उद्देश्य है कि इस धार्मिक विरासत को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से लैस करना, इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राम कैलाश यादव, सुनील वशिष्ठ, पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24