Loading...

भरतपुर विधायक व पूर्व राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग को आवारा बंदरों की समस्या व शहर में बड रहे मच्छरों की समस्या के निदान के लिए दिया ज्ञापन

Gargachary Times 22 March 2026, 20:42 83 views
Bharatpur
भरतपुर विधायक व पूर्व राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग को आवारा बंदरों की समस्या व शहर में बड रहे मच्छरों की समस्या के निदान के लिए दिया ज्ञापन
ब्राह्मण युवा मंच भरतपुर के संयोजक मनीष तिवारी पार्षद प्रतिनिधि अमित गौरावर व युवा नेता अभिषेक शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में भरतपुर विधायक डॉ सुभाष गर्ग को शहर में बढ़ रहे आवारा बंदरों व मच्छरों की समस्या के निदान हेतु ज्ञापन दिया l मनीष तिवारी ने बताया कि शहर में आवारा बंदरों की संख्या बढ़ रही है जिससे आए दिन लोग परेशान हो रहे है व कई लोग दुर्घटना ग्रस्त हो गए है बंदरों के काटने के कारण l अभिषेक शर्मा व अमित गौरावर ने विधायक से आग्रह किया कि शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है जिस कारण लोग बीमार पड़ रहे है इसलिए इन दोनों ज्वलंत मुद्दों के निदान के लिए आप कार्यवाही करवाए व जल्द से जल्द शहर में फॉगिंग करवाए l भरतपुर विधायक डॉ सुभाष गर्ग ने आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द शहर में फॉगिंग करवाई जाएगी व आवारा बंदरों को भी जल्द पकड़वाया जाएगा l इस अवसर पर साबिर खान. अजीत गांवड़ी नीतेश गर्ग. उपेंद्र चंदेला आदि उपस्थित रहे l
Follow Samachar24