फ़िरोज़ाबाद सनसनीखेज: तमंचा लहराकर युवक ने मचाया आतंक, वीडियो वायरल
Gargachary Times
22 March 2026, 21:01
244 views
Firozabad
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार की लेबर कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक का अवैध हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, 21 मार्च की शाम यश यादव नाम का युवक 10-12 साथियों के साथ पार्क पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर अमन खान व फरमान खान से भिड़ गया।आरोप है कि उसने तमंचे से जान से मारने की कोशिश की।। सूत्रों के अनुसार, आरोपी एक पुलिसकर्मी का बेटा बताया जा रहा है, जिससे कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करती है या मामला दबा दिया जाता है।