त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन नियावली प्रशिक्षण कार्यक्राम का आयोजन
Gargachary Times
14 August 2025, 18:29
195 views
Firozabad
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026 के पुनरीक्षण कार्य से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 200 सैय्या चिकित्सालय भवन परिसर में किया गया, इस प्रशिक्षण में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ संबंधित उप जिला अधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/संबंधित तहसीलदार, समन्वय अधिकारी/ खंड विकास अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी मदनपुर- फिरोजाबाद व सहायक समन्वय अधिकारी एवं समस्त सहायक विकास अधिकारियों ने प्रतिभाग किया, जिलाधिकारी रमेश रंजन ने इस आयोजित प्रशिक्षण में पहुंचकर प्रशिक्षु अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि इस निर्वाचन में आप सबको विशेष सावधानी रखने की जरूरत है, अब पंचायत के चुनाव अत्यंत संवेदनशील हो गए हैं, इसलिए जिलाधिकारी ने कहा कि आप सब अपने स्तर से कोई गलती न करें, जो इस चुनाव से संबंधित निर्धारित नियम है, उनका अक्षरश: पालन करें, बी एल ओ व सुपरवाइजर घर-घर सर्वे तो कर ही रहे हैं, आप सब की भी जिम्मेदारी है कि आप सभी सप्ताह में अवश्य क्षेत्र भ्रमण करें, निर्वाचन की बारीकियां को समझे क्योंकि इससे संबंधित गलती क्षम्य नहीं होगी।
सुपरवाइजर और अन्य अधिकारीगण इस बात को सुनिश्चित कर ले की कोई भी बी एल ओ किसी के घर पर बैठकर कार्य नहीं करें वह लगातार भ्रमणशील रहे साथ ही साथ आप सब इस बात को भली प्रकार से सुनिश्चित कर लें, कि जिन नए मतदाताओं का नाम निर्वाचन सूची में जोड़े जा रहा हैं, उनका नाम कहीं अन्य पर न हो, जहां-जहां जरूरत हो वहां वहां हस्ताक्षर करा लें, साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि मृतक का डाटा सही प्रकार से परीक्षण कर ले, प्रशिक्षण के दौरान फिरोजाबाद के 17 सिरसागंज के 7, शिकोहाबाद के तीन, जसराना का एक, नारखी के पांच पर्यवेक्षक अनुउपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने इन सभी के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए, इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा, अपर जिलाधिकारी नमामी गंगे मोहनलाल गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक संगीता गौतम, उपनिदेशक कृषि आदि अधिकारी उपस्थित रहे।