Loading...

कोंच कोतवाली क्षेत्र में महिला ने मजदूरी दिलाने के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म का 2 लोगों पर लगाया आरोप, ADM से की शिकायत

Gargachary Times 23 March 2026, 19:44 130 views
Jalaun
कोंच कोतवाली क्षेत्र में महिला ने मजदूरी दिलाने के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म का 2 लोगों पर लगाया आरोप, ADM से की शिकायत
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने मजदूरी दिलाने के नाम पर दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए सोमवार की दोपहर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर एडीएम संजय कुमार से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। महिला ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि घटना बीती 20 मार्च दोपहर 12:30 बजे की है, जब मैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से अपना इलाज करा कर वापस गांव लौट रही थी, तभी एक पुल के पास दो युवक मिले और कहने लगे कि तुम्हें मजदूरी करनी है, जब मैं इसका विरोध किया तो दोनों लोगों ने पास में ले जाकर जमीन पर पटककर बारी-बारी मेरे साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। वही विरोध करने पर उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट भी की। फिलहाल महिला ने उच्च अधिकारियों से घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। वहीं पुलिस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है। एडीएम संजय कुमार का कहना है की शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस थाने को मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं।
Follow Samachar24