Loading...

रिफाइनरी पुलिस ने 41 मालो की करीब 285 लीटर देशी शराब नगीना ब्रान्ड को मा0 न्यायालय के आदेशानुसार विनिष्ट कराया गया

Gargachary Times 14 August 2025, 22:27 33 views
Mathura
रिफाइनरी पुलिस ने 41 मालो की करीब 285 लीटर देशी शराब नगीना ब्रान्ड को मा0 न्यायालय के आदेशानुसार विनिष्ट कराया गया
पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय आगरा परिक्षेत्र आगरा के द्वारा थानों पर लम्बित मालों के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा के आदेशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय मथुरा के निर्देशन व सुश्री श्वेता वर्मा श्रीमान क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष रिफाइनरी श्री अजय वर्मा व हेड मोहर्रिर सत्यवीर सिंह द्वारा अथक प्रयास करते हुए वर्ष 2023 से 2025 तक अभियोगो से सम्बन्धित आबकारी अधिनियम के 41 लम्बित मालों के विनिष्टीकरण का माननीय न्यायालय श्रीमान न्यायिक मजिस्ट्रेट , न्यायालय संख्या 2 मथुरा, के न्यायालय से दिनांक 12.08.2025 को आदेश प्राप्त किया गया। प्राप्त आदेश के अनुपालन में मा0 न्यायलय के आदेशानुसार गठित समिति के समक्ष आज दिनांक 14.08.2025 को वर्ष 2023 से 2025 तक अभियोगो से सम्बन्धित आबकारी अधिनियम के 41 लम्बित मालों के नमूना सुरक्षित रखते हुए विधिनुसार विनिष्टीकरण कराया गया। माल विनिष्टीकरण की कार्यवाही श्री अजय वर्मा थानाध्यक्ष थाना रिफाइनरी मथुरा, श्री प्रदीप कुमार दुवे अभियोजन अधिकारी मथुरा, श्री निहान्त यादव आबकारी निरीक्षक मथुरा, श्री आशीष कुमार न्यायालय क्लर्क जेएम- 2 मथुरा, श्री सत्यवीर सिंह हेडमोहर्रिर थाना रिफाइनरी मथुरा द्वारा की गयी । नष्ट किये गये माल का विवरण 41 आबकारी अधिनियम के अभियोगो मे बरामद करीब 1140 क्वार्टर देशी शराब नगीना ब्रान्ड ( 285 लीटर देशी शराब)
Follow Samachar24