राया का लाल प्रेम सिंह शहीद घोषित, तिरंगे में लिपटी लौटी शहादत की खबर
Gargachary Times
23 March 2026, 19:58
103 views
Mathura
थाना राया क्षेत्र के गांव हर्रया नगला निवासी 19 वर्षीय अग्निवीर प्रेम सिंह को भारतीय सेना ने शहीद घोषित कर दिया है। यह खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं क्षेत्रवासियों ने गर्व के साथ अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी
बताया गया कि प्रेम सिंह अक्टूबर 2024 में अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। भर्ती के कुछ समय बाद वह पहली बार छुट्टी लेकर अपने घर आए थे इसके बाद 5 जून 2025 को वह दोबारा ड्यूटी पर लौट गए थे
5 अगस्त 2025 को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली-हर्षिल क्षेत्र में बादल फटने की घटना के बाद सेना राहत एवं बचाव अभियान चला रही थी इसी दौरान अचानक तेज पानी के बहाव और मलबे की चपेट में कई जवान आ गए जिनमें अग्निवीर प्रेम सिंह भी शामिल थे घटना के बाद सेना ने लगातार उनकी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। आखिरकार अब उन्हें शहीद घोषित कर दिया गया है
इस संबंध में 14वीं राजपूताना बटालियन के सूबेदार मेजर वीर सिंह ने परिवार को जानकारी दी। शहीद के सम्मान में सेना के जवान तिरंगा लेकर गांव पहुंचे और माता-पिता को सम्मानपूर्वक तिरंगा सौंपा गया वहीं राया से हर्रया नगला तक तिरंगा यात्रा भी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर नम आंखों से अपने शहीद को श्रद्धांजलि दी