Loading...

ब्रज की ‘सांझी’ लोक कला के संरक्षण में रसिक बल्लभ नागर का योगदान

Gargachary Times 24 March 2026, 20:48 148 views
Mathura
ब्रज की ‘सांझी’ लोक कला के संरक्षण में रसिक बल्लभ नागर का योगदान
कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्रज क्षेत्र की पारंपरिक लोक कला ‘सांझी’ के संरक्षण और संवर्धन में रसिक बल्लभ नागर के योगदान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ‘सांझी’ ब्रज की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपरा का एक महत्वपूर्ण और अद्वितीय हिस्सा है, जो अपनी सौंदर्यात्मक अभिव्यक्ति और आध्यात्मिक आधार के कारण विशेष पहचान रखती है। यह कला केवल सृजन नहीं, बल्कि ब्रज की जीवंत सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक भी है। मंत्री ने अपने संदेश में रसिक बल्लभ नागर द्वारा इस विलुप्त होती विरासत के संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि वे न केवल इस लोक कला के संरक्षण में जुटे हैं, बल्कि इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी कृतियां सौंदर्य, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करती हैं, जो दर्शकों के मन को सहज ही आकर्षित करती हैं। अंत में शिवराज सिंह चौहान ने रसिक बल्लभ नागर के उज्ज्वल, सफल और यशस्वी भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
Follow Samachar24