पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन
Gargachary Times
15 August 2025, 21:35
106 views
Firozabad
स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया । तदोपरांत महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान की धुन के साथ स्वतंत्रता की 79 वीं वर्षगांठ पर भारतवर्ष की आजादी के स्वर्णिम पल को याद किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण को शपथ दिलाई गयी ।
साथ ही इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्डस् विभाग एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश श्री धर्मवीर प्रजापति जी, जिलाधिकारी फिरोजाबाद श्री रमेश रंजन (आई.ए.एस.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित (आई.पी.एस.) द्वारा पुलिस लाइन स्थित परेड़ ग्राउंड पर ध्वजारोहण करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामाएँ दी गयीं । सराहनीय सेवा के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पदक प्रभारी डायल 112 श्री पुष्पेन्द्रपाल सिंह को दिया गया । इसी क्रम में पुलिस पेशनरों के कल्याणार्थ कार्य करने वाले पुलिस पेंशनर्श बोर्ड के अध्यक्ष श्री केएल गोला व उनकी टीम श्री स्वतंत्रपाल सिंह, श्री किशोरी लाल, श्री हेतराम सिंह, श्री होतीलाल यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए । साथ ही सराहनीय सेवा के लिए निरीक्षक श्री उमापति मिश्रा व उ0नि0 फखरे आलम को पदक प्रदान किए गए एवं है0का0 सोरन सिंह, है0का0 चालक यादराम सिंह, है0का0 चालक गोविन्द सिंह व है0का0 सर्वेश कुमार यादव को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया । डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा घटना की सूचना पर तत्काल पहुँचकर अच्छा रैसपांस टाइम देने वाले पुलिसकर्मियों डायल 112 प्रभारी श्री पुष्पेन्द्रपाल सिंह, है0का0 मंजीत सिंह, है0का0 तरूनेश, है0का0 संजीव, है0का0 श्रीचन्द, आरक्षी तिलक सिंह, आरक्षी प्रवीन अग्रवाल, आरक्षी चालक नंदकिशोर, होमगार्ड अवधेश व श्यामवीर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए । इस दौरान विभिन्न स्कूल / विद्यालयों के छात्र / छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक एवं देशभक्ति के गानों पर प्रस्तुति दी गयी ।
इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित, श्रीमती आशिमा महाजन (I.R.S.) धर्मपत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामानायें दी गयी । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय फिरोजाबाद एवं जनपद के प्रत्येक थाना व कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गयी व राष्ट्रगान का गायन किया गया एवं सभी उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया ।
पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन फिरोजाबाद में वृक्षारोपण किया गया ।