Loading...

भक्ति और उल्लास में डूबा पार्श्वनाथ पंचवटी, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गूंजे नंद के आनंद भयो,के जयकारे

Gargachary Times 24 March 2026, 20:52 129 views
Dharam
भक्ति और उल्लास में डूबा पार्श्वनाथ पंचवटी, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गूंजे नंद के आनंद भयो,के जयकारे
आगरा: ताज नगरी के पार्श्वनाथ पंचवटी क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया, कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण छाया रहा और “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” जैसे जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा, इस अवसर पर परम पूज्य पंडित रविकांत शास्त्री जी द्वारा भावपूर्ण कथा का वाचन किया गया उन्होंने वामन अवतार श्रीराम अवतार कथा के प्रसंगों के साथ-साथ श्रीकृष्ण जन्म की दिव्यता का भी सुंदर वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे, श्रीकृष्ण जन्म के शुभ क्षण आते ही उपस्थित श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ झूमकर नृत्य किया और लल्ला जन्म सुन आई, जसौदा मैया दे दो बधाई,जैसे भजनों पर अपनी श्रद्धा व्यक्त की, संगीतकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों ने माहौल को और भी अधिक भक्तिमय बना दिया, कार्यक्रम के दौरान हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, के उद्घोष के साथ सभी श्रद्धालु बधाइयाँ देने पहुंचे, पूरे परिसर में आनंद और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, चतुर्दिवसीय आयोजन के इस विशेष दिन पार्श्वनाथ पंचवटी ताज नगरी कॉलोनी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य धूम रही, जिसने सभी भक्तों के हृदय को भक्ति और आनंद से भर दिया,तुकमान सिंह,डॉ देवेंद्र सिंह तोमर, श्याम भोजवानी, सुशील आहूजा ,रणवीर चाहर,डॉ अरुन गुप्ता,अरुन शर्मा, प्रशांत गौतम, दीपक गुप्ता,पवन अग्रवाल,ए के व्यास, पवन जैन, डॉ एस पी यादव, राजकुमार अग्रवाल, अनुराग शर्मा,प्रदीप खंडेलवाल, कालीचरन दुबे, देवोत्म दत्ता, एम एन सिंह,
Follow Samachar24