Loading...

थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा गुम हुए दोनों बच्चे युवराज व अरनव को महज 02 घण्टे के अन्दर खोज कर परिवार के सुपुर्द किया

Gargachary Times 24 March 2026, 20:53 119 views
Firozabad
थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा गुम हुए दोनों बच्चे युवराज व अरनव को महज  02 घण्टे के अन्दर खोज कर परिवार के सुपुर्द किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में उ0प्र0 शासन के द्वारा चलाये जा रहे, मिशन शक्ति-5.2 के अन्तर्गत ऑपरेशन खोज- गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में दिनांक 24-03-2026 को गुमशुदा बच्चे युवराज पुत्र संजय निवासी करबला गली न0 07 थाना दक्षिण उम्र करीब 05 वर्ष व दूसरा बच्चा अरनव पुत्र सोनू उम्र करीब 03 वर्ष निवासी उपरोक्त जो घर के बाहर खेलते-खेलते कहीं चले गये थे । गुम हुए युवराज व अरनव को थाना दक्षिण की मिशन शक्ति टीम द्वारा गुम होने के उपरान्त महज 02 घण्टे के अन्दर सोशल मीङिया व विभिन्न प्लेट फार्मों के माध्यम से खोज कर उनके परिवारीजन के सुपुर्द किया गया । परिवारीजनों में अपने बच्चों को पाकर खुशी की लहर दौड गयी । परिवारीजनों द्नारा मिशन शक्ति टीम व पुलिस प्रशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
Follow Samachar24