जिला जज डा0 बब्बू सारंग. डीएम रमेश रंजन एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया
Gargachary Times
24 March 2026, 20:53
147 views
Firozabad
माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद डॉ. बब्बू सारंग महोदय के निर्देशन में जिला कारागार, फिरोजाबाद का जिलाधिकारी महोदय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री योगेश शिवा द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान कारागार की व्यवस्थाओं, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। विशेष रूप से मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय के निर्देशन में कारागार परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार चिकित्सीय परामर्श एवं औषधियां उपलब्ध कराई गईं।
संयुक्त निरीक्षण के उपरांत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद के तत्वावधान में कारागार परिसर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. बाबू सरंग महोदय द्वारा अपने संदेश में कहा गया कि प्रत्येक व्यक्ति को न्याय प्राप्त करने का अधिकार है तथा कोई भी व्यक्ति आर्थिक अथवा सामाजिक कारणों से न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री योगेश शिवा द्वारा बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता एवं विभिन्न विधिक प्रावधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई तथा उनकी समस्याओं को भी सुना गया।
जेल अधीक्षक श्री अनुज चौधरी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कारागार में बंदियों के कल्याण एवं सुधार हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों द्वारा बंदियों के समग्र विकास, पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर बल दिया गया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।