Loading...

ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया

Gargachary Times 24 March 2026, 20:57 116 views
Firozabad
ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया
फिरोजाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा ऐसे लाउडस्पीकरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिनकी ध्वनि निर्धारित मानकों से अधिक पाई गई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर ध्वनि की तीव्रता की जांच की गई तथा मानक से अधिक आवाज करने वाले लाउडस्पीकरों को तत्काल प्रभाव से उतरवाया गया।* अभियान के दौरान संबंधित आयोजकों/व्यक्तियों को ध्वनि प्रदूषण नियमों के बारे में जागरूक करते हुए निर्देशित किया गया कि भविष्य में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। फिरोजाबाद पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि वे ध्वनि प्रदूषण नियमों का पालन करें एवं किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
Follow Samachar24