कलेक्ट्रेट परिसर मे 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस का आयोजन
Gargachary Times
15 August 2025, 21:36
335 views
Firozabad
79 वां स्वतंत्रता दिवस पूरे देश और प्रदेश के साथ-साथ पूरे जनपद में भी देशभक्त के रंगों से सरावोर होकर मनाया जा रहा है, जनपद का हर नागरिक, बच्चे, समस्त अधिकारीगण इस स्वतंत्रता दिवस को अपने-अपने तरीके से मना कर राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे है, मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया, जहां पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने तिरंगा फहराकर इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत की, जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित समस्त बच्चों, नागरिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन हम सभी उन बलिदानियों को नमन करते हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया,
उन्हीं के त्याग और बलिदान का परिणाम है कि आज हम सभी क्षेत्रों में व्यापक विकास की ओर अग्रसर है, पूरे विश्व में भारत आज इन चुनिंदा देशों में शामिल है जिसकी ग्रोथ रेट 8% से अधिक है, आज तकनीकी के हर क्षेत्र में भारत विशिष्ट उपलब्धि हासिल कर रहा है, इतने कम वर्षों में हमने उन्नत की जो ऊंचाइयां छुई है वह अपने आप में उल्लेखनीय है, आज हमारा विकास अपने सांस्कृतिक धरोहरों को संजोते हुए आगे बढ़ रहा है, विश्व के हर भाग में भारतीयों ने अपने ज्ञान का परचम लहराया है, आज युवा पीढ़ी के हाथों में देश की बागडोर है और उन्हें आत्म मंथन करना है कि हम कैसे 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में ले जाएं, वास्तव में देशभक्ति का मतलब यही नहीं है कि हम सीमाओं पर जाकर दुश्मन से लड़े ही, बल्कि देशभक्ति का मतलब यह भी है कि हमें जो दायित्व सौंपे गए हैं, उन दायित्वों का निर्वहन, ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक करें, आज भारत अन्य देशों को टेक्नोलॉजी निर्यात कर रहा है, इसका बहुत बड़ा कारण हमारी इसरो और डीआरडीओ जैसे संस्थाए हैं।
भारत में समावेशी विकास का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे हम सभी को संकल्पित होकर पूरा करना है, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विशु राजा, अपर जिलाधिकारी संगीता गौतम, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये और सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और इसके मूल्यों को संरक्षित करने हेतु प्रेरित भी किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया, सम्मानित स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों में जय देवी पत्नी स्वर्गीय रामस्वरूप, श्यामवती पत्नी स्वर्गीय भूप सिंह, बच्चों देवी पत्नी स्वर्गीय गीतम सिंह, गिन्नी देवी पत्नी स्वर्गीय रामबाबू, लक्ष्मण सिंह पुत्र श्याम बाबू, दुष्यंत कुमार पुत्र प्रताप सिंह, आलोक मिश्रा पुत्र स्वर्गीय मुन्नालाल इत्यादि को सम्मानित किया गया, इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले डीपीएस स्कूल के बच्चों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया, इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।