अवैध खनन कर परिवहन के मामले में ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पत्थर जब्त
Gargachary Times
24 March 2026, 21:14
109 views
Bharatpur
अवैध खनन के विरुद्ध भरतपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई जारी है।
जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर श्री दिगंत आनंद आईपीएस के निर्देशन में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भुसावर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध खनन कर परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 23-03-2026 की रात्रि को थाना भुसावर पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से पत्थर भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम पुत्र रामखिलास, जाति मीणा, उम्र 35 वर्ष, निवासी मालपुर, थाना भुसावर को गिरफ्तार किया।