थाना शिकोहाबाद व एसओजी / सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा 17 वर्ष से फरार 25,000 रुपये के इनामियाँ अपराधी को किया गया गिरफ्तार
Gargachary Times
24 March 2026, 21:21
86 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में जनपद फिरोजाबाद में वांछित/इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी , सर्विलांस व थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में एक शातिर इनामिया अपराधी को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस टीम द्वारा प्रभावी सूचना संकलन एवं सतत निगरानी के आधार पर 25,000 रुपये के इनामिया अपराधी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त लगभग 17 वर्ष से फरार चल रहा था तथा उसके विरुद्ध विभिन्न गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत थे ।
अभियुक्त द्वारा पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए करीब 17 वर्ष से फरीदाबाद ( हरियाणा ) में अपनी पहचान छुपाकर राजू नाम से रह रहा था । फरीदाबाद में अभियुक्त राजू नाम से ही बिजली मिस्त्री का काम करता था । अभियुक्त थाना शिकोहाबाद क्षेत्रान्तर्गत अपने परिचित से मिलने आया था जिसकी जानकारी मुखबिर खास द्वारा दी गयी । सूचना पर एसओजी / सर्विलांस व थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में अभियुक्त मुन्ना उर्फ राजू को पुराना इटावा रोड असुआ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त द्वारा वादी भगवान दास पुत्र श्री राधेश्याम निवासी बडा बाजार शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद के घर में घुसकर हथियारों के बल पर सोने चाँदी के आभूषण व एक डीवीवीएल गन (लाइसेंसी ) अपने अन्य साथियों के साथ लूट कर ले गया था । प्रकरण में थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0सं0 96/2009 धारा 395,397,412 भादवि पंजीकृत किया गया था । थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा मुन्ना उर्फ राजू पुत्र रसूलबक्श उर्फ फुरकान के अन्य 08 साथियों को गिरफ्तार किया जा चुका था । अभियुक्तों से लूट के 02 लाख 20 हजार रुपये , डीवीवीएल गन बरामद की गयी थी ।