Loading...

तिरंगा यात्रा में गूंजे अमर शहीदों के नाम

Gargachary Times 15 August 2025, 21:37 51 views
Agra
तिरंगा यात्रा में गूंजे अमर शहीदों के नाम
दक्षिण विधानसभा मनकामेश्वर मण्डल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी डॉ. अलौकिक उपाध्याय, व्यापारी नेता टी. एन. अग्रवाल और भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता ने किया। भाजपा नेता धीरज जैन और तरुण गुप्ता युवा मोर्चा महानगर मंत्री ने कहा कि मनकामेश्वर मंदिर से आरम्भ होकर दरेसी, कचहरी घाट, बेलनगंज, छत्ता बाजार होते हुए पीपल मंडी पर समापन हुआ। यात्रा में नवयुवको सहित महिला ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान अमर शहीदों के नाम गूंजते रहे। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष आदेश सिंघल, पार्षद अनुज शर्मा, कपिल खंडेलवाल, संचित शर्मा, सौरभ गुप्ता, राकेश जैन, अनुराग चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24