गोवर्धन में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत निकली जागरूकता रैली
Gargachary Times
25 March 2026, 19:25
123 views
Mathura
गोवर्धन। गोवर्धन में श्री बाबू लाल महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सीओ गोवर्धन अनिल कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
इस दौरान थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर, इंस्पेक्टर शिवकुमार, उप निरीक्षक हरेंद्र मलिक, महिला उपनिरीक्षक स्वाति सिंह,सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के निदेशक नंदकिशोर एडवोकेट, कार्यक्रम संयोजक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ धीरज कौशिक एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।
रैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से हुआ, जो डीग अड्डा, मुख्य बाजार और बड़ा बाजार, सरस्वती चौराहा होते हुए पुनः महाविद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री बाबू लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ लीविस कुलश्रेष्ठ, उपप्राचार्य डॉ उम्मेद सिंह, डॉ योगेंद्र प्रसाद गोयल, डॉ आरके वर्मा,डॉ शुभेन्दु विष्णु गौतम, डॉ नवीन पाल, डॉ जयप्रकाश सिंह, पीटीआई मोनू चौधरी, डॉ मुक्ति दुहन, डॉ रेखा शर्मा, डॉ सुमन बघेल,डॉ प्रीति वर्मा आदि महाविद्यालय स्टाफ समस्त विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहा।