नगरपालिका सैंपऊ के अन्तर्गत मतदाता 7 अप्रैल तक करें अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत
Gargachary Times
25 March 2026, 19:26
81 views
Dholpur
राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान द्वारा नगरीय निकायों के आम चुनाव 2026 के अंतर्गत नगरपालिका सैंपऊ की निर्वाचक नामावलियों की तैयारी, समय-समय पर दावे, आपत्तियां प्राप्त करने एवं निर्वाचक नामावलियों के संबंध में कार्यवाही करने के लिए पदाभिहित अधिकारी, पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी नगरपालिका सैपऊ बंशीधर योगी ने बताया कि निर्वाचक नामावलियां अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के अनुसार तैयार की जाएगी। निर्वाचक नामावलियों में नाम सम्मिलित किए जाने, नाम सम्मिलित करने पर आक्षेप के लिए एवं निर्वाचक नामावली में प्रविष्ट की गई विशिष्टियों को सही करने के लिए वार्ड में नियुक्त संबंधित प्रगणक, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एसडीएम, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी तहसीलदार सैंपऊ को आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते है। उन्होंने बताया कि 25 मार्च को निर्वाचक नामावलियों का वार्डों, मतदान केन्द्रों पर पठन, 7 अप्रैल मंगलवार को दावों एवं आक्षेपों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि, 29 मार्च रविवार एवं 5 अप्रैल रविवार को विशेष अभियान की तिथियां तथा 22 अप्रैल बुधवार को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पदाभिहित अधिकारी मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान तिथि 29 मार्च रविवार एवं 5 अप्रैल रविवार को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर दावे आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे शेष दिनों में आधा दिवस में उपस्थित रहेगें।