Loading...

सैंपऊ में विद्युत विभाग के द्वारा समस्या शिविर कैम्प का आयोजन

Gargachary Times 25 March 2026, 19:27 118 views
Dholpur
सैंपऊ में विद्युत विभाग के द्वारा समस्या शिविर कैम्प का आयोजन
सैंपऊ उपखंड में एक "समस्या का समाधान "शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों के पुराने कटे हुए और त्रुटिपूर्ण बिलों का जांचा गया और उचित समाधान करते हुए त्रुटिपूर्ण बिलों को रीडिंग के आधार पर और लगी हुई पेनल्टी को माफ करते हुए बिलों को जमा कराया गया। लोगों द्वारा शिविर में बिल जमा कराने का उत्साह देखा गया और आज करीबन 150 बिलों को लोगों को समझाकर जमा कराया गया। जिसके तहत निगम को आज 8 लाख रुपए की नगद राशि प्राप्त हुई और साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के बारे में जानकारी दी है और रजिस्ट्रेशन किए गए और करीबन 40 घरेलू पत्रावलियों को जमा करके डिमांड नोटिस जारी किया गया।
Follow Samachar24