Loading...

CM युवा स्वरोजगार योजना पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Gargachary Times 25 March 2026, 19:30 70 views
Agra
CM युवा स्वरोजगार योजना पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, नुनिहाई, आगरा में विभागीय ऋण योजनाओं-यथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के विषय में जागरूकता एवं समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त उद्योग कार्यालय में किया गया। कार्यकम में उपायुक्त उद्योग एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, द्वारा विभाग द्वारा संचालित होने वाली विभिन्न ऋण एवं प्रशिक्षण योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गयी। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत 10वीं उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष के पात्र अभ्यर्थी सेवा क्षेत्र के अन्तर्गत रू0 10 लाख तक का ऋण एवं उत्पादन क्षेत्र के अन्तर्गत रू0 25 लाख तक का ऋण 25 प्रतिशत अनुदान सहित प्राप्त कर सकतें है तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत 8वीं उत्तीर्ण 21 से 40 वर्ष के पात्र अभ्यर्थी सेवा क्षेत्र एवं उत्पादन क्षेत्र के अन्तर्गत रू0 5 लाख तक का बिना ब्याज का ऋण 10 प्रतिशत अनुदान सहित ऋण प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM YUVA) सहित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान CM YUVA योजना के अंतर्गत पात्रता एवं लाभों की स्पष्ट जानकारी दी गई। बताया गया कि 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवा, निर्धारित शर्तों को पूर्ण करने पर स्वरोजगार हेतु ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट msme.up.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है। इस अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत टूलकिट का वितरण भी किया गया। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकों को सम्मानित किया गया एवं ऋण प्राप्त CM YUVA लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभवों को जाना गया तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया
Follow Samachar24